भीषण गर्मी में पानी लेने गयी बालिका बेहोश होकर गिरी
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 22 -- शमसाबाद, संवाददाता। नगर के मोहल्ला मीरा दरवाजा की एक बालिका भीषण गर्मी में बेहोश होकर गिर पड़ी। वह वाटर कूलर से पानी लेने गयी थी। मीरा दरवाजा के मुकेश कुमार की 6 वर्षीय दीक्षा और 7 वर्ष एंजन घर से खाली पानी की बोतल लेकर सीएचसी पर वाटर कूलर से पानी लेने गयी थी। दोपहर दो बजे तेज धूप से दीक्षा फ्रीजर के पास ही अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गयी। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गयी। अस्पताल के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुये बालिका को इमरजेंसी कक्ष में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही बालिका की मां ममता मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- 42.5 डिग्री रहा बुधवार का तापमान, गर्मी से लोग बेहाल स्वास्थ्य कर्मियो ने बालिका की जांच की और उसे बेड पर लिटा दिया। कुछ देर बाद बालिका हो होश आया। फार्मासिस्ट विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.