बागपत, मई 21 -- बागपत। बड़ौत के गुराना रोड की विजयनगर मोहल्ले में खाली बाल्टिया लेकर महिलाओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि उनके क्षेत्र में पिछले 5 दिन से पानी की आपूर्ति नहीं मिल रही है।

पानी की कमी का कारण पाइपलाइन में प्रेशर नहीं होने के कारण घंटों तक मोटर चलानी पड़ रही है। जिसके कारण पानी तो नहीं आ रहा, लेकिन विद्युत बिल की यूनिट में वृद्धि जरूर हो रही है। पानी की सप्लाई नहीं होने से उनके सामने नहाने खाने तक का संकट गहरा गया है। गुरुवार को क्षेत्र के लोगों का धैर्य जवाब दे गया जिसके चलते पानी की सप्लाई की समस्या को लेकर वह सभी सभासद प्रमोद शर्मा के घर पहुंचे।

सभासद की प्रतिक्रिया मौके पर पहुंचे सभासद ने स्थिति का जायजा लिया और उन्होंने भी नगर पालिका के विरुद्ध नाराजगी व्यक्त की। कहा कि बोर्ड बैठक में...