औरंगाबाद, अप्रैल 19 -- औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के नक्सल प्रभावित तरी गांव के लोग इस साल पानी के लिए तरसेंगे। पूर्व में पानी की समस्या को लेकर प्रशासन के स्तर से पहल की गई लेकिन बोरिंग करने के बावजूद पानी नहीं निकला है। गर्मी शुरू हो गई है और अभी से ही लोग पानी के लिए भटकने लगे हैं। यदि इस दिशा में कार्रवाई नहीं हुई तो समस्या गंभीर हो जाएगी। स्थानीय ग्रामीण उदय कुमार ने बताया कि गांव में पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने बताया कि यहां दर्जनों परिवार रहते हैं। पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 400 फीट बोरिंग कराई गई थी लेकिन पानी नहीं निकला। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसेंगे तरी गांव के लोग इसके बाद बोरिंग के काम को बंद कर दिया गया। बोरिंग तो हो गई लेकिन पानी नहीं निकला है जिसके कारण कोई लाभ नहीं हुआ है।...