पलामू, अप्रैल 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी में पानी की तलाश में चैनपुर प्रखंड के ताली गांव में एक कच्चे कुएं में छह नीलगाय गिर गए। वन विभाग की टीम ने सभी को शनिवार की सुबह में सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू अभियान का संचालन डीएफओ सत्यम कुमार के मार्गदर्शन में काम करते हुए प्रभारी वनपाल विवेकानंद कुमार और राकेश पांडेय के नेतृत्व वाली टीम ने नीलगायों को कुंए से बाहर निकाला। इस दौरान सुनील कुमार, रोशन कुमार समेत अन्य कर्मियों ने भी अहम भूमिका निभाई। प्रभारी वनपाल विवेकानंद कुमार ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान विशेष ध्यान रखा गया ताकि किसी भी नीलगाय को चोट न पहुंचे। सभी नीलगाय पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें सुरक्षित जंगल क्षेत्र की ओर भेज दिया गया है। ग्रामीण के अनुसार नीलगायों का झुंड पानी की तलाश में गांव की ओर भटक आया था। आशंका जता...