भीषण गर्मी में पांच दिनों से अंधेरे में डूबे सोनाहातु व आमाभुला गांव
घाटशिला, मई 31 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के प्रखंड के सोनाहातु पंचायत अंतर्गत सोनाहातु और आमाभुला गांव के लोग पिछले पांच दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। इस भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल रहने से स्थानीय ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। बिजली नहीं होने के कारण पूरा पंचायत कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गया है। जिससे प्रमाण पत्र, ऑनलाइन काम और अन्य जरूरी सरकारी कार्य पूरी तरह बाधित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर विभाग को कई बार अवगत कराया गया और शिकायतें दर्ज की गईं। लेकिन इसके बावजूद अब तक बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर में छोटी खराबी होने से भंवरह मोड़ की बिजली गुल विभागीय लापरवाही और अधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण स्थानीय जनता में भारी आक्रोश व्याप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.