भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने को आगे आए प्रबुद्ध नागरिक
लोहरदगा, मई 27 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी से जहां आम जनजीवन प्रभावित है। वहीं पशु-पक्षियों का जीवन भी संकट में पड़ गया है। छोटे-छोटे जलाशयों के सूख जाने से गौरैया, चिड़िया, कबूतर समेत अन्य पक्षी दाना-पानी के लिए भटक रहे हैं। कई पशु-पक्षी गर्मी और प्यास से दम तोड़ने को विवश हैं। ऐसे में साइंस फार सोसाइटी और बर्म्मन हाईवे पेट्रोल पंप के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बीएस कालेज के समीप जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान चिकित्सकों, शिक्षाविदों, खिलाड़ियों, अधिवक्ताओं और अन्य प्रबुद्ध नागरिकों ने टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर, आटो, साइकिल सवारों, पैसेंजरों और राहगीरों के बीच लगभग पांच सौ से अधिक मिट्टी के सिकोरे और चावल-गेहूं के दाने कागज के पाउच में भरकर प्रतीक स्वरूप वितरित किए। यह भी पढ़ें- पशु-पक्षियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.