औरंगाबाद, अप्रैल 24 -- गांव-गांव पहुंच रही मोबाइल वेटरनरी यूनिट, पशुपालकों को दिए जा रहे बचाव के सुझाव औरंगाबाद। जिले में भीषण गर्मी और लू के प्रभाव से पशुओं को बचाने के लिए पशुपालन विभाग सक्रिय हो गया है और प्रतिदिन मोबाइल वेटरनरी यूनिट गांवों में भ्रमण कर पशुपालकों को जागरूक कर रही है। चिन्हित स्थलों पर चल रहे पशु बांझपन निवारण कार्यक्रम के माध्यम से भी पशुओं के उचित रख-रखाव की जानकारी दी जा रही है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि पशुओं को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हवादार व छायादार स्थान पर बांधा जाए, जहां क्रॉस वेंटिलेशन की व्यवस्था हो। यह भी पढ़ें- पशुओं को छायादार एवं हवादार स्थान पर रखें और चार बार पिलाएं साफ पानी बांधने की रस्सी लंबी रखी जाए ताकि पशु आसानी से घूम-फिर सकें। गौशाला की छत टिन की जगह पुआल से ढकी हो तथा आसपास आग न जलाएं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.