गाज़ियाबाद, मई 17 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। भीषण गर्मी के बीच ट्रांस हिंडन क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। अर्थला, शहीद नगर, वैशाली, लाजपत नगर, इंदिरापुरम, भोपुरा और आसपास के कई इलाकों में रविवार को कम दबाव से पानी की आपूर्ति होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह और शाम के समय नलों में बेहद कम पानी आने से लोग दैनिक जरूरतें पूरी नहीं कर सके। इस कारण लोगों को बाजार से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। जिससे जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के कई इलाकों में पेयजल लाइन और पानी की टंकी में लीकेज से लोगों को दिक्कत हो रही है। लोगों को कम दबाव से पानी मिल रहा है। इस कारण लोग पर्याप्त पेयजल नहीं भर पाते। जिससे लोगों को बाजार से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है। इंदिरापुरम ज्ञान खंड निवासी रविंद्र सिंह ...