बलिया, जून 10 -- बलिया, संवाददाता। जिले में तेज धूप और भीषण गर्मी का कहर जारी है। लिहाजा आमजन से लगायत बेजुबान तक सभी बेहाल हैं। इसमें बेपटरी बिजली आपूर्ति लोगों के लिए कष्टदायी साबित हो रही है। स्थिति यह है कि मुख्य शहर में सुबह आठ बजे से गुल बिजली रात आठ बजे तक यानि 12 घंटे बाद भी पटरी पर नहीं आ सकी है। बीच में आधे घंटे के लिए आई तो हर दस मिनट पर ट्रिपिंग और लो वोल्टेज के कारण घरों में लगे एसी, कूलर और पंखा बेमतलब साबित हुए। वहीं अन्य मोहल्लों में पिछले 24 घंटे से बिजली की आंख मिचौली जारी है, जिससे लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और बिजली संकट से बेहाल बलरामपुर, जनजीवन अस्त-व्यस्त विभाग की ओर से बनाए गए कंट्रोल रूम बेमतलब साबित हो रहे हैं। वहीं अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं का फोन रिसीव नहीं किया जा रहा है। सूत्रों ...