भीषण गर्मी में परेशानी, यात्रियों के लिए लगे एसी बने शोपीस
बिजनौर, जून 24 -- भीषण गर्मी में नजीबाबाद रोडवेज बस डिपो पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए एयर कंडीशनर बंद पड़े हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि कार्यालय के एसी चल रहे हैं। यह भी पढ़ें- कामाख्या और पाटलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी फेल, भीषण गर्मी में उबले यात्रीयात्री की परेशानी नजीबाबाद रोडवेज डिपो में यात्रियों की सुविधा के लिये एयर कंडीशनर प्रतीक्षालय बनाये गये थे लेकिन प्रतीक्षालय में लगाये गये सभी एयर कंडीशनर बंद पड़े हैं। उमस भरी गर्मी में बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को बिना ऐसी के ही बैठना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि विभाग द्वारा सुविधाओं के नाम पर एसी तो लगाए गए हैं, लेकिन उनके बंद रहने से उनका कोई लाभ नहीं मिल रहा।अधिकारियों की स्थिति यात्रियों का कहना है कि अधिकारियों के कमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.