बांका, अप्रैल 28 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के बढ़ते प्रभाव और पक्षियों के संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई बांका द्वारा सोमवार को पक्षी मित्र अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पी.बी.एस. कॉलेज, बांका के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार सिंह ने किया। इस अभियान का नेतृत्व नगर मंत्री राजन सिंह एवं नगर सह-मंत्री नीतीश कुमार ने किया। गौरतलब है कि, अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में जल स्रोतों के सूखने से जूझ रहे पक्षियों के लिए दाना-पानी की समुचित व्यवस्था करना तथा आम लोगों, विशेषकर युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह भी पढ़ें- प्याऊ के लिए दिया ज्ञापन इस पहल के तहत कॉलेज परिसर एवं आसपास के पेड़ों पर मिट्टी के सकोरे (जल पात्र) बांधे गए, जिनमें नि...