भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए 101 जलपात्र रखे
आगरा, मई 17 -- ताजनगरी स्तिथ गीत गोविंद वाटिका जोनल पार्क में रविवार को समाज सेवा में सक्रिय संस्था समत्व फाउंडेशन की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों एवं जीव-जंतुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के जलपात्र रखवाए गए। इस अवसर पर समस्त योगसाधकों ने विशेष संकल्प भी लिया। केवल जलपात्र रखना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि प्रतिदिन योग के पश्चात अपने-अपने जलपात्रों को भरना भी है, जिससे कोई भी पात्र खाली न रहे। पक्षियों को भीषण गर्मी में पानी की कमी का सामना न करना पड़े। समत्व फाउंडेशन के प्रवक्ता महासचिव दिनेश अगरिया ने बताया कि पिछले चार वर्षों से हम लोग इस पहल को चला रहे हैं। इस अवसर पर राघवेंद्र शर्मा, वीपी शुक्ला, रमन गुप्ता, रजनीकांत लवानिया, देवकीनन्दन शर्मा, उमेश वर्मा, ललित कुमार, पीएन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.