लातेहार, मई 23 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर स्थित बनवारी साहू महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को भीषण गर्मी को देखते हुए गौरैया समेत अन्य पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था की गई। महाविद्यालय परिसर स्थित गार्डन में स्वयंसेवकों ने पेड़ों पर मटकी बांधकर उसमें पानी भरा तथा पक्षियों के लिए दाना रखा। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को पानी और दाना देना पुण्य का कार्य है। इससे जीवों की सहायता होती है और लोगों में दया, प्रेम तथा प्रकृति सेवा की भावना विकसित होती है। यह भी पढ़ें- एसटीएसएम कॉलेज में पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता पर्दशनी उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हर व्यक्ति का नैतिक ...