कटिहार, अप्रैल 26 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच निजी स्कूलों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। जहां सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 11:30 बजे तक छुट्टी कर दी जा रही है, वहीं कई निजी विद्यालय अब भी 12 बजे से लेकर 1 बजे के बीच छुट्टी दे रहे हैं। कुछ स्कूलों में तो कक्षाएं 1:30 बजे तक संचालित होने की जानकारी सामने आई है। इससे अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने करीब एक माह पहले ही अप्रैल से सभी विद्यालयों को मॉर्निंग शिफ्ट में चलाने और दोपहर 12 बजे से पहले छुट्टी देने का निर्देश जारी किया था। यह भी पढ़ें- नई समय-सारिणी बनी छात्रों पर भारी, गर्मी में बढ़ी मुश्किलें इसका उद्देश्य तेज गर्मी और लू से बच्चों को बचाना था। सरकारी विद्यालयों ने इस निर्देश का पालन कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.