फरीदाबाद, मई 2 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। भीषण गर्मी के बीच फरीदाबाद नगर निगम बल्लभगढ़ कार्यालय में पेयजल का गंभीर संकट सामने आया है। हालात ऐसे हैं कि यहां आने वाले सैकड़ों लोगों और करीब 150 कर्मचारियों व अधिकारियों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय परिसर में लगे वाटर कूलर में बेहद खारा पानी आ रहा है। सैकड़ों की संख्या में हर रोज लोग अपने कामकाज के लिए निगम कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें पीने के लिए साफ पानी तक उपलब्ध नहीं है। गर्मी के इस मौसम में पानी की कमी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। मजबूरी में कई लोग बाहर से पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। निगम कार्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया। स्थिति यह है कि कर्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.