गढ़वा, मई 23 -- कांडी, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह आठ बजे के बाद ही धूप आग उगलने लगती है और नौ बजे के बाद घर से बाहर निकलना लोगों के लिए चुनौती बन जाता है। उसके बावजूद कृषि प्रधान क्षेत्र होने के कारण किसानों, मजदूरों और आम ग्रामीणों को अपनी जरूरतों के लिए दोपहर की तपती धूप में भी बाहर निकलना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी प्रखंड मुख्यालय पहुंचने वाले हजारों लोगों को झेलनी पड़ रही है, जहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव देखने को मिल रहा है। प्रखंड मुख्यालय में प्रतिदिन करीब आठ से दस हजार लोग विभिन्न कार्यों से पहुंचते हैं। उनमें प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, थाना, अस्पताल, बैंक, स्कूल-कॉलेज, पशु अस्पताल, जेएसएलपीएस कार्यालय, आईसीडीएस परियोजना कार्यालय, बस स्टैंड और टेंपो स्टैंड ...