भीषण गर्मी में नमो भारत बनी सहारा; 1 दिन में रिकॉर्ड 1.25 लाख लोगों ने किया सफर
राजीव शर्मा, जून 9 -- नमो भारत ट्रेन ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर सोमवार यानी 8 जून को सवा लाख से अधिक यात्रियों के साथ डेली राइडरशिप का नया रिकॉर्ड बनाया। सामान्य दिनों में इस कॉरिडोर पर हर रोज लगभग 1 लाख यात्री सफर करते हैं। अपनी 99 फीसदी टाइम पालन, तेज गति और भीषण गर्मी में पूरी तरह एसी सफर के कारण यह लोगों की पहली पसंद बन रही है। सराय काले खां और आनंद विहार जैसे स्टेशन अन्य परिवहन साधनों से जुड़कर 40 फीसदी से अधिक राइडरशिप दे रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए 18 अतिरिक्त ट्रेनों की ट्रिप्स शुरू की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नमो भारत ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर सोमवार को अब तक की सबसे अधिक दैनिक राइडरशिप रिकॉर्ड की। कॉरिडोर पर लगभग 1,25,500 यात्रियों ने सफर किया। यह एक दिन में अब तक दर्ज की गई यात्रियों की सबसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.