एटा, मई 20 -- भीषण गर्मी और झुलसाने वाली लू के बीच जिला मुख्यालय की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। बीते 24 घंटे में तीन ट्रांसफार्मरों ने काम करना बंद कर दिया। हालात यह रहे कि रात भर लोग बैचेन रहे। बीती रात मंगलवार को भीषण गर्मी के दौरान शहर के सभी पांचों मुख्य बिजलीघर के ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए। उसके साथ ही ट्रांसफार्मरों की प्रोटेक्शन डिवाइज में लगे फ्यूज पल-पल खराब होते रहे। इस कारण शहर के प्रत्येक क्षेत्र में अलग-अलग समय पर लगातार दो से तीन घंटों की बिजली कटौती होने के बाद भी रातभर लो-वोल्टेज और हर दो से तीन मिनट के अंतराल पर सुबह के चार बजे तक ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। इसके अलावा शहर के मोहल्ला राधा बिहार समेत आगरा रोड पर लगे 100-100 केवीए के कुल तीन ट्रांसफार्मर खराब हो गए। संबंधित क्षेत्रों में रातभर बिजली गुल बनी रही। उमस और भीष...