भीषण गर्मी में धरने पर बैठी महिलाएं, प्रशासन को हटाना ही पड़ा अवैध निर्माण
बागपत, मई 21 -- बड़ौत। अतिक्रमण हटाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को बिनौली रोड की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने ओवरब्रिज के पास जाम लगा दिया। जिसके चलते रोड पर यातायात बाधित हो गया और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन भीषण गर्मी में धूप की परवाह किए बिना महिलाएं अपनी मांगों पर डटी रही। आखिर प्रशासन को जेसीबी मंगवाकर अवैध अतिक्रमण को हटवाना ही पड़ा। इसके बाद महिलाओं ने धरना समाप्त किया। बिनोली रोड पर साकेत, सूर्य नगर के लोगों द्वारा ओवर ब्रिज के बराबर में बनी सर्विस रोड पर अतिक्रमण की शिकायत कर उसे हटाए जाने की मांग की जाती रही है। जिसको लेकर प्रशासन की टीम द्वारा कई बार सड़क की नपाई की गई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। क्षेत्र के लोगों का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.