भीषण गर्मी में दोपहर को ट्रैफिक सिग्नल बंद करने की मांग
बरेली, मई 22 -- समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हैदर अली ने एसपी ट्रैफिक को ज्ञापन सौंपकर दोपहर के समय ट्रैफिक सिग्नल अस्थायी रूप से बंद करने तथा प्रमुख चौराहों पर छाया और शीतल जल की व्यवस्था कराने की मांग की। उनका कहना है कि भीषण गर्मी में चौराहों पर 90-90 सेकेंड तक धूप में खड़े रहना बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। मांग की गई कि दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद रखे जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही सुझाव दिया गया कि यदि सिग्नल बंद करना संभव न हो तो चौराहों पर शामियाना लगवाया जाए और शीतल पेयजल की व्यवस्था कराई जाए, जिससे लोग हीट स्ट्रोक से बच सकें। यह भी पढ़ें- यूपी का सबसे गर्म शहर बना बांदा, लू से निपटने के लिए उठाया है अनोखा कदम, ट्रैफिक सिग्नल बंद किए ज्ञा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.