एटा, मई 16 -- वीरांगना अवंतीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने हीटवेव को लेकर ग्राम छितौनी, सिरांव में जनजागरूकता, स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान चलाया। प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह के मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने ग्राम छितौनी, सिरांव में विशेष जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान चलाया। अभियान में सामुदायिक चिकित्सा विभाग टीम ने लोगों को लू के लक्षण, उससे बचाव के प्रभावी उपाय, प्राथमिक उपचार तथा समय पर चिकित्सकीय सहायता के महत्व के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अनुप्रिया, डॉ. सरताज, डॉ. मनीष, डॉ. चेतन, डॉ. मधु, इंटर्न डॉ.अभिषेक शाक्य सहित एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...