भीषण गर्मी में दोगुने हुए हीट स्ट्रोक के मरीज, अलर्ट
कानपुर, मई 20 -- कानपुर। कानपुर में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। तापमान 44 डिग्री पहुंचने के साथ ही हीट स्ट्रोक के मरीज दोगुने बढ़ रहे हैं। हैलट, उर्सला और निजी अस्पतालों की ओपीडी में चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी, बेहोशी और शरीर में पानी की कमी जैसी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हैलट के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल के मुताबिक दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप और गर्म हवाओं के संपर्क में आने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि बुजुर्ग, मजदूर और बाहर काम करने वाले लोग हीट स्ट्रोक के सबसे बड़े शिकार बन रहे हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में बच्चे खेल रहे हैं बाहर? हीट एग्जॉशन के इन 9 संकेतों को ना करें इग्नोर 15 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती भी करना पड़ा है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.