गोड्डा, मई 26 -- गोड्डा एक प्ररिनिधि। गोड्डा जिलाभर में पिछले करीब दस दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। सुबह 7 बजे के बाद ही धूप इतनी तेज हो जा रही है कि घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय सड़कें लगभग सूनी दिखाई दे रही हैं। गर्म हवा के थपेड़े, उमस भरी बेचैनी और आसमान से बरसती आग जैसी धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है। ऐसे मौसम में जहां लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, वहीं रोज कमाने खाने वाले लोग अपनी रोजी 1रोटी के लिए तपती सड़कों पर मेहनत कर रहे हैं। इनमें आइसक्रीम बेचने वालों की स्थिति सबसे अधिक कठिन बनी हुई है। यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी से दिन भर परेशान रहे लोगआइसक्रीम विक्रेताओं का संघर्ष शहर के रौतारा चौक पर प्रतिदिन आइसक्रीम बेचने वाले सुनील कुमार सुबह से ही अपनी गाड़ी लेकर...