मेरठ, जून 30 -- मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा सोमवार को भीषण गर्मी के बीच अभ्यर्थियों के लिए अग्निपरीक्षा साबित हुई। मोदीपुरम स्थित छठी वाहिनी पीएसी परिसर में आयोजित दौड़ के दौरान कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। कोई सांस फूलने से ट्रैक पर गिर पड़ा तो कोई चक्कर खाकर बेहोश हो गया। देखते ही देखते भर्ती स्थल पर अफरातफरी मच गई। पुलिस और मेडिकल टीम ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर हालत वाले अभ्यर्थियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- दरोगा भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दौड़ में आठ अभ्यर्थी डिहाईड्रेशन के शिकार हो गए। ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों ने बीमार अभ्यर्थियों को एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के बाद ...