भीषण गर्मी में दगा दे रही बिजली, तड़प रहे लोग
आजमगढ़, जून 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली लोगों को दगा दे रही है। शहरी क्षेत्र में 10 से 12 घंटे तो ग्रामीण क्षेत्रों में बमुश्किल छह से आठ घंटे बिजली मिल रही है। शहर में सबसे ज्यादा रात में कटौती हो रही है। हर दस मिनट के बाद बिजली ट्रिप कर जा रही है। विभागीय अधिकारी जर्जर तार, लोडिंग और फाल्ट का बहाना बना रहे हैं। शासन और प्रशासन के आदेशों का भी बिजली विभाग के अधिकारियों पर कोई असर नहीं है। शासन ने गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया है। गर्मी से पूर्व ही विभागीय अधिकारियों ने जिले में जर्जर तार बदलने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का युद्ध स्तर पर कार्य करने का दावा किया था। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। शासन ने मंडल मुख्यालयों पर 24 घंटे, शहरी क्षेत्रों में 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.