भीषण गर्मी में ताबड़तोड़ फुंके ट्रांसफार्मर, जागकर गुजारी रात
बहराइच, जून 18 -- बहराइच,संवाददाता। जिले में पारे के 43 डिग्री पार करते ही बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। शहर में बुधवार की रात उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंक गया। नतीजतन आधा दर्जन मोहल्लों में अंधेरा छा गया। लोग उमस भरी गर्मी में जागकर रात गुजारने को मजबूर हुए।लगातार बढ़ रहे लोड और लो वोल्टेज की वजह से उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगातार ट्रिप कर रहे हैं। वैकल्पिक व्यवस्था करने और दूसरे ट्रांसफार्मर से लोड शिफ्ट करने के बाद आपूर्ति बहाल होने पर राहत मिली। शहर की बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आ रही है। बुधवार की रात शहर के काजीपुरा में लगा उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर जल गया। जबकि स्पार्किंग होने की वजह से एलटी लाइन भी फुंक गई। इससे काजीपुरा समेत आधा दर्जन मोहल्लों की आपूर्ति रात करीब 12 बजे गुल हो गई। उमस भरी गर्मी में आपूर्ति बहाली का इंतजार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.