चंदौली, मई 18 -- नगर में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच लोगों ने राहत पाने के लिए ठंडे फल और पेय पदार्थों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण बाजारों में तरबूज, खरबूजा, श्रीफल, पन्ना, गन्ना जूस तथा विभिन्न प्रकार के जूस की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक लोग गर्मी से राहत पाने के लिए इन दुकानों पर पहुंच रहे हैं। जीटी रोड तथा चौराहों के आसपास लगे फलों के ठेलों और जूस की दुकानों पर ग्राहकों की लगातार भीड़ जुट रही है। यह भी पढ़ें- 42 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल तरबूज और खरबूजा की मांग सबसे अधिक बढ़ गई है। लोग घरों के लिए भी बड़ी मात्रा में फल खरीद रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ने के कारण बिक्री में काफी इजाफ...