भीषण गर्मी में तप रहे पावर ट्रांसर्मर, ओवरलोड से बढ़ी ट्रिपिंग की समस्या
गाजीपुर, मई 25 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण जहां दिन में सड़कों पर सन्नाटा है, वहीं बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है। जिले के विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों पर लगे पावर ट्रांसफार्मर अत्यधिक लोड के चलते गर्म होकर बार-बार ट्रिप कर रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग अचानक बढ़ गई है। घरों में एसी, कूलर और पंखों के लगातार उपयोग से ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। हालत यह है कि कई उपकेंद्रों पर कर्मचारी ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए उन पर लगातार पानी डाल रहे हैं, ताकि फाल्ट और ट्रिपिंग को रोका जा सके। इसके बावजूद उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। शहर के अलावा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.