पीलीभीत, जून 29 -- पीलीभीत। प्रचंड गर्मी के कारण जिले में कक्षा एक से आठ तक समस्त परिषदीय प्राथमिक एंव उच्च प्राथमिक विद्यालयों सहायता प्राप्त स्कूलों में समय बदला गया है। सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में गर्मी से बचाव के दृष्टिगत स्कूलों का समय 7.30 बजे से अपराहन एक बजे किया गया है। पठन पाठन साढे सात बजे से 11.30 तक होगा। शैक्षिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ 7.30 बजे से अपराहन एक बजे तक स्कूलों में रह कर विभागीय कार्य का निर्वहन करेंगे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में डीएम ने बदला स्कूलों का समय यह भी पढ़ें- आज से 7.30 से 12.30 बजे तक चलेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...