भीषण गर्मी में डटे जनगणनाकर्मी, 14 जून तक पहुंचेंगे घर-घर
धनबाद, मई 25 -- धनबाद में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 40-43 डिग्री के बीच हर दिन रह रहा है। इसी बीच पूरे झारखंड में जनगणना के पहले चरण की शुरुआत हो गई है। पहले चरण में मकानों की गणना के साथ-साथ 33 सवालों का जवाब लोगों से मिलकर ले रहे हैं। भीषण गर्मी के बावजूद हर दिन प्रगणकों की टीम अलग-अलग इलाके में पहुंचकर मकान गणना कर रही है। 16 मई से 14 जून तक जनगणना के पहले चरण का काम पूरा किया जाएगा। 2027 में होने वाले दूसरे चरण में घर-घर पहुंचकर लोगों की गिनती की जाएगी। नगर निगम क्षेत्र में लगभग तीन हजार प्रगणक और पंचायत क्षेत्र में 3800 प्रगणक जनगणना के कार्य में लगे हुए हैं। इतनी गर्मी में कई बार उन्हें घर बंद मिलने पर दोबारा भी जाना पड़ रहा है। स्कूल बंद होने की वजह से प्रगणक अब सुबह नौ बजे ही घर-घर घूमकर इस काम को कर रहे हैं। पहली बार देश में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.