बक्सर, अप्रैल 29 -- पेज चार के लिए -- संकट ट्रेन के लेट-लतीफी के कारण शादी में समय पर नहीं पहुंचे भीषण गर्मी में छोटे स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव बक्सर, हमारे संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड पर ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

ट्रेन लेट होने की समस्या कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। फरक्का एक्सप्रेस सात से आठ घंटा की विलंब से चल रही है। साथ ही स्पेशल ट्रेनों की हालत और भी खराब है। दस से बारह घंटा विलंब से चल रही है।

यात्रियों की परेशानी दूर-दराज से आने वाले परेशान यात्रियों का कहना है कि वह अपने घर पर शादी-विवाह में भाग लेने के लिए परिवार के साथ आ रहे है। निर्धारित समयनुसार सुबह पहुंच जाना चाहि...