गाजीपुर, मई 22 -- सैदपुर। भीषण गर्मी के बीच नगर की बिजली व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली विभाग ने पहले से 15 नए ट्रांसफार्मर लगाने और पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का दावा किया था, लेकिन बढ़ते तापमान के साथ ही विभागीय तैयारियां नाकाफी साबित हो रही हैं। बीते रात नगर के कई इलाकों में घंटों बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और लगातार ट्रिपिंग से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार दिन में भी यही स्थिति बनी रही, जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल रहा। पंखा, कूलर और एसी भी प्रभावी नहीं रहे, जिससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की मुश्किलें बढ़ गईं। यह भी पढ़ें- बिजली संकट : भीषण गर्मी में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की मार, 24 घंटे में 40 से अधिक कट इस संबंध में अवर अभियंता दीपक कुमार ने ...