भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए लगाए गए कूलर
बलरामपुर, मई 25 -- बलरामपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मरों को ओवरहीट होने से बचाने के लिए विशेष इंतजाम शुरू कर दिए हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगे बड़े विद्युत ट्रांसफार्मरों पर कूलर एवं अतिरिक्त शीतलन उपकरण लगाए जा रहे हैं, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत सेवा मिल सके। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बलरामपुर अजय सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफार्मरों पर लोड अधिक पड़ता है। अत्यधिक तापमान के कारण ट्रांसफार्मर गर्म होकर खराब होने की आशंका रहती है। इसे ध्यान में रखकर संवेदनशील स्थानों पर कूलिंग सिस्टम सक्रिय किया गया है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर ओवरहीट, पंखे-कूलर और फव्वारों से किए जा रहे ठंडे जहां लोड अधिक है, वहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.