लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- भीषण हीट वेव (लू) को लेकर जारी रेड अलर्ट के बीच जिला अस्पताल में इंतजाम नाकाफी हैं। जहां एक ओर पारा 40 डिग्री के पार जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए बुनियादी सुविधाएं भी नदारद हैं। आलम यह है कि इमरजेंसी से लेकर वार्डों तक में लगे उपकरण केवल शो-पीस बनकर रह गए हैं। अस्पताल की इमरजेंसी, जहां सबसे गंभीर मरीजों को लाया जाता है, वहां के एसी ठप पड़े हैं। पूरी इमरजेंसी में केवल एक कूलर चलता मिला, जो उमस और गर्मी के आगे बेअसर साबित हो रहा था। यही हाल बुजुर्ग वार्ड का भी है, जहां भर्ती वृद्ध मरीज गर्मी से बेहाल हैं, लेकिन वहां लगा एसी भी बंद मिला। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में वार्ड बने भट्ठी समान, पसीने से मरीज हलकान अस्पताल के तीसरे फ्लोर पर लगे वॉटर फ्रीजर खराब पड़े हैं। इसका नतीजा यह है कि ऊपरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.