शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- कलान। भीषण गर्मी के बीच शनिवार को नगर में लगे लंबे जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। 42 डिग्री तापमान के बीच मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राज्यमार्ग 43 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कत उठानी पड़ी। सुबह से ही नगर में जाम लगना शुरू हो गया था, जो दोपहर तक गंभीर रूप ले गया। हाईवे पर दूर तक वाहनों की लाइनें दिखाई देने लगीं। गर्मी के कारण जाम में फंसे बच्चे और बुजुर्ग अधिक परेशान नजर आए। कई लोग धूप में वाहन छोड़कर छांव तलाशते दिखे।स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी समय रहते पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। यातायात व्यवस्था होमगार्ड के भरोसे रही, जिन्हें जाम खुलवाने में दिक्कत हुई। परौर से लौट रही दमकल गाड़ी भी जाम में फंस गई। बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.