हापुड़, मई 4 -- शहर की यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को भीषण गर्मी और लू में जाम के झाम में फंसकर हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाओं और बच्चों का बुरा हाल हो गया था। वहीं यातायात पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया। सोमवार सुबह को अचानक वाहन का दवाब बढ़ने से तहसील चौपला पर जाम लगना शुरु हो गया। देखते ही देखते मेरठ तिराहा से रामलीला मैदान तक, गढ़ रोड पर तहसील चौपला से लेकर अतरपुरा चौपला तक, बुलंदशहर रोड पर डाकखाने तक वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। मेरठ रोड, दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड, गढ़ रोड पर जाम में फंसे लोगों का भीषण गर्मी और लू में बुरा हाल हो गया। हर कोई इसी प्रयास में था कि किसी तरह जाम के झाम से निकलकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। दो पहिया वाहन चालकों ने जाम से निकलने का प्रयास किया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.