भीषण गर्मी में जलालाबाद के कई वार्डों में पेयजल संकट
शाहजहांपुर, मई 22 -- जलालाबाद। भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका परिषद जलालाबाद के जलकल संस्थान में लगे ट्यूबवेल में खराबी आने से नगर के करीब 10 वार्डों में पेयजल संकट गहरा गया है। ओवरहेड टैंक को भरने वाली ट्यूबवेल में तकनीकी दिक्कत आने के कारण पानी की सप्लाई में लगभग 25 प्रतिशत कटौती करनी पड़ी है। नगर पालिका के अनुसार जिन क्षेत्रों में पहले एक घंटे तक पानी की सप्लाई दी जाती थी, वहां अब केवल 45 मिनट ही पानी पहुंचाया जा रहा है। गर्मी के कारण पानी की मांग बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।हालांकि नगर के कई वार्डों में नगर पालिका द्वारा लगाए गए समरसेबल पंपों से पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। अधिकारियों का कहना है कि खराब ट्यूबवेल को ठीक कराने का कार्य तेजी से कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.