भीषण गर्मी में जनगणना कार्य स्थगित करने की मांग
बलरामपुर, मई 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी व लगातार चल रही लू को देखते हुए महिला शिक्षक संघ की जिला इकाई ने जनगणना कार्य को फिलहाल स्थगित किए जाने की मांग उठाई है। संघ पदाधिकारियों ने प्रभारी बीएसए/ मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मौसम अनुकूल होने तक जनगणना कार्य पर रोक लगाने की मांग की। जिला अध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्तमान समय में तेज धूप व लू के कारण जनगणना कार्य में लगे कार्मिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मौसम विभाग की तरफ से लगातार धूप से बचने और सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की जा रही है, ऐसे में शिक्षकों के लिए घर-घर जाकर जनगणना करना बेहद कठिन और जोखिम भरा साबित हो रहा है। यह भी पढ़ें- प्रधानाचार्य परिषद ने शासन से की जनगणना टालने की मांग संघ पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.