शाहजहांपुर, मई 22 -- शाहजहाँपुर, संवाददाता। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) शाहजहांपुर ने जनगणना कार्य को जून माह तक स्थगित किए जाने की मांग उठाई है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में जनगणना कार्य स्थगित करने की मांग, यूटा ने डीएम को सौंपा ज्ञापनज्ञापन की प्रस्तुति जिला महामंत्री हरिशंकर के नेतृत्व में शिक्षकों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान परिस्थितियों में फील्ड में कार्य कर रहे कार्मिकों और शिक्षकों की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बन गई है। प्रदेश के अधिकांश जनपदों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है तथा शासन और मौसम विभाग की ओर से लगातार हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की जा रही है। लोगों को दिन क...