शाहजहांपुर, मई 23 -- शाहजहांपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जनगणना कार्य जून तक स्थगित करने की मांग उठाई है। जिला महामंत्री हरिशंकर के नेतृत्व में शिक्षकों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि 45 से 48 डिग्री तापमान में घर-घर जाकर कार्य करना शिक्षकों और कार्मिकों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है। भीषण गर्मी के कारण लोगों से सही जानकारी लेने में भी परेशानी हो रही है, जिससे जनगणना की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। यूटा ने जुलाई के प्रथम सप्ताह से कार्य दोबारा शुरू कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में जनगणना कार्य स्थगित करने की मांग, यूटा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन इस दौरान मसरूफ अली, जगपाल, शिव सिंह और योगीन्द्र सिंह मौजूद रहे। यह ...