भीषण गर्मी में जनगणना कार्य जुलाई में कराने की मांग
शाहजहांपुर, मई 23 -- शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकान्त पाण्डेय ने भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जनगणना कार्य जुलाई माह में कराए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने बीएसए के माध्यम से जनगणना निदेशक को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान गणना कार्य 22 मई से 20 जून तक कराया जा रहा है, जबकि प्रदेश में लगातार तापमान बढ़ रहा है और हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे मौसम में फील्ड में कार्य कर रहे कार्मिकों और शिक्षकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में जनगणना कार्य जुलाई में कराने की मांग उन्होंने सुझाव दिया कि कार्य जुलाई माह में कराया जाए, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके और कार्य भी सुचारु रूप से संपन्न हो सके। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.