फतेहपुर, मई 22 -- फतेहपुर। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी से आम इंसान धूप में निकलने को कतरा रहे है तो गौशालाओं में गौवंश तेज धूप में गुजारा करने को मजबूर है। चारा, पानी और छाँव के अभाव में बीमारी से जूझते नजर आ रहे है। गौशालाओं के पशुओं की चिंता से परे अधिकारी दफ्तरों में मौज काट रहे। गर्मियों से बचाव के लिए इंतजाम कागजों में दर्ज है लेकिन हकीकत में पशु धूप में विचरण कर रहे है। मलवा ब्लाक के महरहा स्थित वृहद गौशाला और कल्यानपुर के उमरौडी गौशाला में दोपहर में पशु तेज धूप में बैठे नजर आए। टीन शेड के नीचे पर्याप्त स्थान न होने से मजबूर पशु धूप में ही विचरण करने रहे। जिसके कारण एक पशु गर्मी के कारण हांफती नजर आई। अव्यवस्थाओं ने हकीकत की पोल खोल रही है। वहीं असोथर ब्लॉक के कोडार गांव में बनी गौशाला में तीन टीन शेड बने हुए है। जहां करीब 162 पशुओं...