चित्रकूट, अप्रैल 29 -- चित्रकूट। जिले में भीषण गर्मी के दौरान लोगों को लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति छका रही है। हर आधे घंटे में ट्रिपिंग और फाल्ट होने से आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बीती रात कलेक्ट्रेट रोड की तरफ बार-बार लाइन ट्रिप होने से लोगों की नींद हराम हो गई। रात भर में करीब 10 बार लाइन ट्रिप होने से लोग चैन की नींद नहीं सो पाए। ओवरलोड की वजह से लाइनें सही तरीके से चल नहीं पा रही है। मौजूदा समय पर मनमानी बिजली खपत बढ़ने से आपूर्ति लड़खड़ा गई है। जिसकी वजह से निर्धारित समय से कहीं अधिक कई घंटे बिजली कटौती हो रही है। शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे विभागीय अधिकारी कर रहे है। लेकिन मुख्यालय कर्वी में ही कोई फीडर 24 घंटे नहीं चल पा रहा है। मंगलवार की रात बार-बार ट्रिपिंग और फाल्ट के चलते आपूर्ति प्रभावित होने से लोग परेशान रहे। शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.