वाराणसी, अप्रैल 27 -- वाराणसी। भीषण गर्मी में चौराहों पर ट्रैफिक लाइट पर इंतजार दो पहिया वाहन चालकों के लिए बेहद कष्टकारी होता है। 44 डिग्री तक तापमान पहुंच रहा है ऐसे में अन्य चौराहों पर भी नगर निगम को ग्रीन नेट लगाने की सख्त जरूरत है। गोलगड्डा, लंका, भिखारीपुर तिराहा, अंधरापुल, सिगरा आदि चौराहों पर भी इसकी दरकार है। नगर निगम ने अभी तक केवल रथयात्रा, मलदहिया, तेलियाबाग में ग्रीन नेट लगाया है। लेकिन कमच्छा से रथयात्रा वाले रास्ते पर पड़ने वाले चौराहे पर ग्रीन नेट नहीं लगा है जबकि हजारों की संख्या में दो पहिया वाहन चालक तीखी धूप का सामना करते हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी ने झुलसाया तन, बेचैन रहा मन इसके अलावा लंका में ज्यादा ट्रैफिक के कारण अक्सर दिक्कत होती है। तेलियाबाग में नगर निगम ने दो जगह ग्रीन नेट लगाया है लेकिन अब तक अंधरापुल पर नहीं लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.