भीषण गर्मी में चार घंटे गुल रही भोगांव की बिजली
मैनपुरी, मई 18 -- नगर में सोमवार सुबह भीषण गर्मी के बीच अचानक विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली के खंभों पर इंसुलेटर पंचर होने के कारण बड़ा बाजार, करियानीम और रसूलाबाद सहित लगभग एक दर्जन मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई। तपती गर्मी में बिजली कटने से स्थानीय नागरिक बेहाल हो उठे। मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्युत उपखंड अधिकारी राजीव कुमार तुरंत एक्शन में आए। उन्होंने नगर के पडुआ चौराहा, रसूलाबाद और जीटी रोड आदि क्षेत्रों का खुद भौतिक स्थलीय निरीक्षण किया। विद्युत कर्मियों ने एक-एक पोल की बारीकी से चेकिंग की। लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत और भारी प्रयास के बाद खराब इंसुलेटरों को ढूंढ निकाला गया। यह भी पढ़ें- बिजली ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल एसडीओ राजीव कुमार ने बताया कि तीन विद्युत पोलों पर इंसुलेटर पंचर हो गए थे, जिसकी वजह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.