भीषण गर्मी में चार घंटे की कटौती ने सताया
गाज़ियाबाद, जून 27 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। भीषण गर्मी के बीच शनिवार को ट्रांस हिंडन के कई इलाकों में करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, इंदिरापुरम, कोयल एंक्लेव, भोपुरा, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बिजली की आवाजाही बनी रही। कई स्थानों पर आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने से घरों में इनवर्टर भी जवाब दे गए और लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। सुबह में बिजली कटौती होने से लोगों के सामने पेयजल संकट भी गहरा गया। विद्युत निगम जोन तीन में बीते एक सप्ताह से एक घंटे का प्लान शटडाउन लेकर व्यवस्था बेहतर करने में लगा हुआ है। यह भी पढ़ें- बिजली संकटः भीषण गर्मी में आठ घंटे विद्युत कटौती हुई लेकिन भीषण गर्मी में प्लान शटडाउन का समय बढ़ने से लोगों को अधिक दिक्कत हो रही है। गर्मी होने के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.