रांची, मई 21 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के निर्देश पर भीषण गर्मी को देखते हुए बेड़ो प्रखंड के गांवों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए चार अलग-अलग टीमों द्वारा चापाकल मरम्मती अभियान चलाया जा रहा है। सात मई से शुरू हुए इस अभियान के तहत अबतक जरिया, हुलसी, कटरमाली, मासु, टेंगरिया और घाघरा समेत विभिन्न गांवों में कुल 84 खराब चापाकलों की मरम्मत की जा चुकी है। इससे भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार खराब पड़े चापाकलों को दुरुस्त कर बेहतर पेयजल व्यवस्था बहाल की जा रही है, जो लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। वहीं कांग्रेसी नेता सह उप प्रमुख मुदस्सीर हक ने कहा कि किसी भी पंचायत, गांव या मोहल्ला-टोला में खराब चापाकल की सूचना उप प्रमुख मुदस्सीर हक, प्रखंड अध्यक्ष प्रोफेसर करमा उ...