भीषण गर्मी में चरमराई बिजली व्यवस्था, रात एक बजे बदला गया ट्रांसफार्मर
सुल्तानपुर, जून 21 -- दोस्तपुर(सुलतानपुर), संवाददाता। भीषण गर्मी और बढ़े हुए बिजली लोड के चलते क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। कई इलाकों में लो वोल्टेज और बार-बार बिजली आने-जाने की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। ऐसे में विद्युत विभाग के कर्मचारी भी उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए देर रात तक मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। शनिवार देर रात करीब एक बजे दोस्तपुर कस्बे के कजियाना दक्षिणी (नरवा) मोहल्ले में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। बताया जाता है कि यह ट्रांसफार्मर पिछले पांच दिनों से खराब था, जिसके कारण मोहल्ले की करीब दो हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर थी। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में चरमराई बिजली व्यवस्था, रात एक बजे बदला गया ट्रांसफार्मर उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को पेयजल संकट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.