भीषण गर्मी में चरमराई बिजली व्यवस्था, गर्मी में तड़प उठे लोग
सुल्तानपुर, जून 21 -- सुलतानपुर, हिन्दुस्तान टीम । भीषण गर्मी और बढ़े हुए बिजली लोड के चलते जिले की विद्युत व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। कई इलाकों में लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटने की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। ऐसे में विद्युत विभाग के कर्मचारी भी उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए देर रात तक मरम्मत कार्य में जुटे हैं, लेकिन राहत नहीं मिल पा रही। शनिवार की देर रात से रविवार की शाम तक सैकड़ों गांवों और शहर के दर्जन भर मोहल्लों की बिजली गुल रही इससे करीब दो लाख की आबादी प्रभावित हुई। शनिवार की रात केएनआई विद्युत उपकेन्द्र से बिजली लो-वोल्टेज के कारण कट हुई। इससे पीडब्ल्यूडी, रामतीर्थनगर, विनोवापुरी, हथियानाला मोहल्लों के लोगों ने रात भर परेशानी झेली। फाल्ट ठीक करने में कर्मचारियों को सुबह तक का समय लग गया। रविवार को इसी फीडर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.