उरई, मई 12 -- उरई/ कुसमिलिया संवाददाता गोवंशों के संरक्षण, सुरक्षा और बेहतर देखभाल को लेकर डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने डकोर गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंशों की स्थिति, भूसा एवं हरे चारे की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, छायादार स्थान तथा पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में गोवंशों की सुरक्षा और समुचित देखभाल प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद की सभी गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा एवं पौष्टिक आहार की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए जिससे किसी भी गोवंश को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गोवंशों के ...